महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार कांग्रेस को कर देगी दफन, निरुपम ने सोनिया गांधी को किया आगाह

Edited By vasudha,Updated: 21 Nov, 2019 03:52 PM

nirupam warns sonia gandhi about maharashtra government

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने वीरवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली जिस सरकार की योजना बन रही है, अगर उनकी पार्टी उसमें शामिल होती है तो यह उसकी ‘‘गलती'''' होगी...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने वीरवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली जिस सरकार की योजना बन रही है, अगर उनकी पार्टी उसमें शामिल होती है तो यह उसकी ‘‘गलती'' होगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के अस्तित्व को दफन करने के समान होगा। 

PunjabKesari

पूर्व सांसद ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को आगाह किया कि वह इस संबंध में दबाव में नहीं आयें। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस ने कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में बसपा से हाथ मिलाने की गलती की थी लेकिन वहां पार्टी ने इस तरीके से अपना जमीनी आधार खोया जिसे वह अब तक नहीं पा सकी है। निरुपम ने कहा कि जो सरकार बनेगी वो लूली-लंगड़ी ही होगी ऐसी स्थिति में अंतिम नुकसान कांग्रेस को ही होगा। 

PunjabKesari

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया कि वर्षों पहले उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन करके कांग्रेस ने गलती की थी। तब से ऐसी पिटी कि आज तक नहीं उठ पाई। महाराष्ट्र में हम वही गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा  कि शिवसेना की सरकार में तीसरे नंबर की पार्टी बनना कांग्रेस को यहां दफन करने जैसा है। बेहतर होगा, कांग्रेस अध्यक्ष दबाव में नहीं आएं।

PunjabKesari

राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन वह सत्ता से दूर है जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती हैं। कांग्रेस एवं राकांपा फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा को दूर रखने के लिये शिवसेना के साथ सरकार बनाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!