"संपर्क फॉर समर्थन" के तहत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और पिता सलीम खान से मिले नितिन गडकरी

Edited By Yaspal,Updated: 09 Jun, 2018 05:31 AM

nitin gadkari met bollywood actor salman khan and his father salim khan

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत शुक्रवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता एवं मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान, जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर और यस बैंक के सीईओ राणा कपूर से उनके घरों में मुलाकात...

मुंबईः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत शुक्रवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता एवं मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान, जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर और यस बैंक के सीईओ राणा कपूर से उनके घरों में मुलाकात की। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान करने वाली पुस्तिकाएं भेंट कीं।

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 8, 2018


मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘संपर्क फॉर समर्थन” अभियान के तहत सलीम खान जी और सलमान खान से मिला। मैंने मोदी सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियों और पहलों के बारे में उनसे चर्चा की।’’ बहरहाल सलीम खान एवं सलमान ने इस मुलाकात को लेकर ना कोई टिप्पणी की या ना ही कोई ट्वीट किया। हालांकि दोनों ने ट्विटर पर गडकरी के पोस्ट को ‘‘लाइक’’ किया। 

 

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 8, 2018


कपूर और पाटेकर से मुलाकात के बाद भी गडकरी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले चार साल में मोदी सरकार की विकास की पहलों पर उनसे चर्चा की। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पिछले महीने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरु किया गया था। दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके तहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और उद्योगपति रतन टाटा से भेंट की थी।

 

 

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 8, 2018

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!