नीतीश अब इस मामले में भी देंगे मोदी सरकार का साथ

Edited By ,Updated: 09 Mar, 2017 02:52 PM

nitish urged modi government table women quota bill in parliament

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार से संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की अपील की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार से संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को और सशक्त करने की जरूरत हैं। इसके लिए केंद्र सरकार आरक्षण से संबंधित विधेयक को पारित करें। उन्होंने कहा कि जदयू शुरू से ही इसका समर्थक रहा है और अागे भी इसका समर्थन करेगा। हमने तो देश में सबसे पहले बिहार में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। यही नहीं सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण भी दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक बाल विवाह रोकने और दहेज प्रथा बंद करने का सवाल है, तो इसके लिए भी चेतना जगानी होगी। महिलाएं जगी रहेंगी, तभी यह संभव है। बच्चों का टीकाकरण, रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड निर्माण, सरकार की सहायता, जो सीधे खातों में जाती है, उसकी भी जानकारी दें।

नीतीश ने कहा कि जदयू अलग तरह की पार्टी है जो राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक अभियान में विश्वास रखती है। इसलिए अब वे शराबबंदी और नशामुक्ति के बाद बेटी बचाओ अभियान चलाएंगी और घर-घर जाकर महिलाओं को इसके लिए जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि कई लोग आज भी बेटों पर जितना ध्यान देते हैं उतना बेटियों पर नहीं देते हैं। बीमार पड़ने पर बेटों के इलाज के लिए तत्काल  पहल होती है लेकिन बच्चियों के लिए उतनी गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!