PICS: पुडुचेरी में विकराल हुआ ‘निवार', भारी बारिश से इलाकों में भरा पानी, जगह-जगह गिरे पेड़

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Nov, 2020 02:49 PM

nivar in puducherry water filled in areas due to heavy rains

प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार'' गुरुवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD ने बताया कि ‘निवार'' पुडुचेरी के पास तट से गुजरने के...

नेशनल डेस्क: प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार' गुरुवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD ने बताया कि ‘निवार' पुडुचेरी के पास तट से गुजरने के बाद कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात से तमिलनाडु और पुडुचेरी दोनों जगह किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की खबर मिली है।

PunjabKesari

वहीं उपनगरीय मुदिचुर सहित इनके कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में 30 सेमी, तमिलनाडु के कडलूर में 27 सेमी, नागपट्टिनम में 6.3 सेमी, कराईकल में 9.6 सेमी और चेन्नई में 11.3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

PunjabKesari

तमिलनाडु और पुडुचेरी के CM से शाह ने की बात
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात ‘निवार' की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। NDRF के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर तटीय इलाके में बिजली नहीं है और उसे बहाल करने का काम जारी है। बारिश के कारण जिन इलाकों में पानी भर गया है, उसे भी निकाला जा रहा है।

PunjabKesari

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नौकाओं और जालों (मछली पकड़ने के) को पहुंचे नुकसान के बारे में बाद में ही पता चल पाएगा। तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर. बी. उदयकुमार ने पहले बताया था कि चक्रवात की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कई पेड़ जरूर टूटे हैं और तमिलनाडु के कई हिस्सों में दीवारें गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। 

PunjabKesari

भारी बारिश जारी
चेन्नई के मौसम विज्ञान केन्द्र के उप महानिदेशक एस. बालचंद्रन ने बताया कि तमिलनाडु में अभी बारिश जारी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि तूफान अब मैदानी इलाके में है। वहां बारिश और तेज हवाएं चलनी जारी रहेंगी। उप महानिदेशक ने बताया कि अगले 6 घंटे में तूफान कमजोर पड़ जाएगा। बता दें कि तमिलनाडू में करीब 2.5 लाख लोगों को बुधवार सुबह ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

PunjabKesari

अधिकारियों ने कहा कि किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। लोोगं ने इस दौरान सरकार का पूरा सहयोग किया। उदयकुमार ने कहा कि अभी तक मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में फसलें और उपवन भी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके आधार पर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी किसानों के लिए मुआवजे और बीमा भुगतान का ऐलान करेंगे।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!