Edited By Monika Jamwal,Updated: 24 Apr, 2019 01:23 PM
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आज सुरक्षाबलों की कान्वॉय का दिन है। ट्रैफिक विभाग ने सिविल ट्रैपिक पर आज रोक लगा दी है।
जम्मू : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आज सुरक्षाबलों की कान्वॉय का दिन है। ट्रैफिक विभाग ने सिविल ट्रैपिक पर आज रोक लगा दी है। हाईवे पर कोई भी सिविल गाड़ी नहीं दौड़ेगी। विभाग के अनुसार एनएच 44 पर आज सुबह चार बजे से शाम के पांच बजे तक सिर्फ सुरक्षाबलों की कान्वॉय को पलायन की अनुमति होगी।
उधमपुर के आगे श्रीनगर के लिए कोई भी गाड़ी नहीं छोड़ी जा रही है। ठीक उसी तरह से मुगल रोड, श्रीनगर, सोनमर्ग और गुमरी रोड से भी गाडिय़ों को नहीं छोड़ा जा रहा है। मुगल रोड बर्फबारी के कारण बंद है।