Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 Nov, 2018 01:30 PM
भैया दूज के साथ ही सभी शुभ कार्र्यांे पर अब दो महीने के लिए विराम लग गया।
जम्मू : भैया दूज के साथ ही सभी शुभ कार्यों पर अब एक महीने के लिए विराम लग गया। विवाह , मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी तरह के शुभ कार्य अब कुछ समय के लिए रूक गये हैं। शनिवार से बृहस्पति तारा अस्त हो रहा है। हिन्दू धर्म में तारा अस्त होने और चढऩे का बड़ा महत्व है। कोई भी शुभ कार्य इस दौरान नहीं मनाया जाता है। वैसे भी 2018 समाप्त हो रहा है और इस वर्ष अब कोई भी बड़ा हिन्दू त्यौहार नहीं है।
जनवरी महीने से लोहड़ी के त्यौहार के साथ ही फेस्टिवल सीजन फिर से शुरू हो रहा है। बृहस्पति अब सात दिसंबर को उदय होंगे। इसके बाद शुथ महुर्त शुरू होगा पर यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा बल्कि 15 दिसंबर से फिर मारा डूब रहा है और शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे जो जनवरी 2019 में मकर संक्रति के साथ फिर शुरू होंगे। इस दौरान दुकानों पर भी मंदी का दौर रहता है।