Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Feb, 2019 12:08 PM
पाकिस्तान की गोलीबारी से सीमा पर उपजे तनाव के बाद अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है।
जम्मू: पाकिस्तान की गोलीबारी से सीमा पर उपजे तनाव के बाद अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है। वहीं एक अफवाह यह भी फैलाई जा रही है कि प्रशासन ने जम्मू संभाग के सभी स्कूल बंद कर दिये हैं। इस बात पर संज्ञान लेते हुये जम्मू के मंडलायुक्त ने नोटिस जारी कर लोगों से शांति और संयम बरतने को कहा है।
उन्होंने नोटिस जारी किया है कि अंतराष्ट्रीय बार्डर और एलओसी के 0.5 किलोमीटर दायरे के स्कूलों को बंद किया गया है बाकी के सभी स्कूल सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। लोगों को डरने और घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्थिति सामान्य है। मंगलवार और बुधवार की दोनों देशों के बीच हुई सैन्य कार्रवाई के बाद लोग तरह-तरह के क्यास लगा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान लगातार सीमाओं को निशाना बना रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।