Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Feb, 2019 01:04 PM
पाकिस्तानी एयरफोर्स के जेट विमानों द्वारा भारतीय सीमा में की गई घुसपैंठ के बाद डरे सहमे लोगों को प्रशासन ने आश्वस्त किया है और सामान्य रहने को कहा है।
राजोरी: पाकिस्तानी एयरफोर्स के जेट विमानों द्वारा भारतीय सीमा में की गई घुसपैंठ के बाद डरे सहमे लोगों को प्रशासन ने आश्वस्त किया है और सामान्य रहने को कहा है। राजोरी के डीसी ने सूचना जारी की है कि स्थिति सामान्य है और डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग अपना काम करें और घबराएं नहीं।
बुधवार सुबह तीन पाकिस्तानी जेट भिम्बर गली से होते हुये भारतीय सीमा में घुस आए थे और उन्हें भारतीय सेना ने वापस लौटने को विवश कर दिया था। लौटते वक्त जहाजों ने कुछ बमबारी भी की। राजोरी और नौशहरा के लोगों में डर व्याप्त हो गया है। वहीं मंझाकोट, नौशहरा, बालाकोट और अखनूर में रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।