डिप्टी CM पर अटकलों के बीच सुशील मोदी का छलका दर्द- कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता

Edited By Yaspal,Updated: 15 Nov, 2020 06:05 PM

no one can take away the post of worker sushil modi

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की सरकार में हर बार उप मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस बार दुखी मन से अपनी दावेदारी छोड़ने के बाद कहा कि कार्यकर्ता का पद उनसे कोई...

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की सरकार में हर बार उप मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस बार दुखी मन से अपनी दावेदारी छोड़ने के बाद कहा कि कार्यकर्ता का पद उनसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने अपने ट्विटर बायो से डिप्टी सीएम भी हटा दिया है। मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर आज खुद जानकारी दी कि उनकी जगह कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'तारकिशोर जी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिश: बधाई!'              
 


इसके बाद मोदी ने भावनात्मक ट्वीट में कहा, 'भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़म्मिेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।' इसके बाद मोदी ने भावनात्मक ट्वीट में कहा, 'भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़म्मिेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।'


 


गौरतलब है कि पांच जनवरी 1952 को जन्म लेने वाले सुशील कुमार मोदी 50 दिनों बाद 69 वर्ष के हो जाएंगे और अगले विधानसभा चुनाव तक उनकी उम्र 74 के करीब होगी। संभवत: इसी वजह से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बिहार में मोदी को फिर से उपमुख्यमंत्री बनाना नहीं चाहता है लेकिन मोदी बिहार में भाजपा के कद्दावर नेता है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद बताए जाते हैं, इसलिए भाजपा को फैसला लेने में कठिनाई हो रही थी और इसने इसका फैसला मोदी पर ही छोड़ दिया था।       

भाजपा सूत्रों के अनुसार, मोदी को संभवत: राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्र की राजनीति में भेजा जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि मोदी को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रहे रामविलास पासवान के निधन के कारण रिक्त हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!