Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Jun, 2019 01:10 PM
पश्चिम बंगाल में डाक्टर की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे देश के साथ-साथ अब जम्मू में भी डाक्टरों का प्रदर्शन शुरू हो गया है।
जम्मू : पश्चिम बंगाल में डाक्टर की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे देश के साथ-साथ अब जम्मू में भी डाक्टरों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। शुक्रवार को शरीर पर पट्टियां बांध और हाथों में बैनर पकडक़र डाक्टरों ने प्रदर्शन किया और वहीं शनिवार को ओपीडी बंद रखी गई है। डाक्टरों के अनुसार शनिवार को रूटीन ऑपरेशन भी नहीं किये जाएंगे।
शहर के अन्य अस्पतालों में भी डाक्टरों ने प्रदर्शन किये। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के साथ बदसलूकी बर्दाशत नहीं की जाएगी। डाक्टरों ने कहा कि वे लोग जन सेवा के लिए हर समय तैयार रहते हैं पर उनके साथ अगर अच्छा बर्ताव नहीं किया जाएगा तो वे काम कैसे कर पाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह सिर्फ पश्चिम बंगाल का मसला नहीं है बल्कि पूरे देश का मामला है। अब हिंसा बंद होनी चाहिये।