Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Jan, 2019 08:28 AM
भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि अगले 2030 तक देश में कोई गरीब नहीं रहेगा। देश में बहुत तेजी के साथ गरीबी खत्म हो रही है और ऐसे ही चलता रहा तो वर्ष 2030 तक पूर्ण रूप से भारत गरीबी मुक्त हो जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि अगले 2030 तक देश में कोई गरीब नहीं रहेगा। देश में बहुत तेजी के साथ गरीबी खत्म हो रही है और ऐसे ही चलता रहा तो वर्ष 2030 तक पूर्ण रूप से भारत गरीबी मुक्त हो जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कुशल नीतियां कारगर साबित हो रही हैं। जिस तेजी के साथ गरीबी खत्म हो रही है उसी हिसाब से काम होता रहा तो वर्ष 2022 में 3 प्रतिशत गरीबी बचेगी। भाजपा के मुताबिक हर मिनट में 44 लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ रहे हैं। यह दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक रिपोर्ट का हवाला देकर किया। इसके साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश से गरीब हटाए जबकि भाजपा सरकार ने गरीबी हटाई।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि गरीबी कम करने की दिशा में मोदी सरकार की योजनाएं कारगर साबित हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रसिद्ध संस्था वर्ल्ड डाटा लैब के निष्कर्षों को पूरी दुनिया मानती है। इस संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में अत्यधिक गरीबी तेजी से कम हो रही है। 2012 में ग्रामीण भारत में 14 प्रतिशत लोग अत्यधिक गरीबी की रेखा के नीचे थे और अब यह संख्या 4 प्रतिशत हो गई है।