महिला के साथ गालीगलौज करने के आरोपी राजनेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा, नोएडा प्रशासन ने लिया एक्शन

Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Aug, 2022 11:35 AM

noida omaxe case noida administration illegal construction shrikant tyagi

नोएडा की ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ गालीगलौज करने के आरोपी राजनेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण कार्यो पर कार्रवाई शुरू हो गई है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नोएडाः  महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। त्यागी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे शहर के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में त्यागी के ग्राउंड फ्लोर वाले अपार्टमेंट के बाहर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता होने का दावा करने वाले त्यागी के खिलाफ ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था।

वहीं, इससे पहले रविवार शाम सोसायटी के अंदर 10 से 12 लोग घुस गए और पीड़िता का पता पूछने लगे जिस पर काफी बवाल हुआ। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि श्रीकांत त्यागी अभी फरार है जिसके लिए उत्तराखंड में तेजी से तलाश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत हरिद्वार में एक स्थान पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ हैय नोएडा पुलिस की  7 टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं।

नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा, हमने परिवार को सुरक्षा दी हुई है और सोसायटी के बाहर हमने दोनों तरफ बैरिकेड लगा दी है और हम यहां आने वाले सभी लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही हम श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहेंऔर उनकी अवैध संपत्ति को हमने जब्त किया है। इसके अलावा आरोपी व फरार राजनीतिज्ञ के दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!