उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट एक नजर में

Edited By Yaspal,Updated: 02 May, 2019 06:28 PM

north east delhi lok sabha seat at a glance

उत्तर पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा क्षेत्र राजधानी दिल्ली के 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है।  उत्‍तर पूर्वी लोकसभा सीट दिल्‍ली की प्रमुख सीटों में से एक है।  यह लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई और 2009 में यहां पहली बार लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ।  इस...

नई दिल्लीः उत्तर पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा क्षेत्र राजधानी दिल्ली के 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है।  उत्‍तर पूर्वी लोकसभा सीट दिल्‍ली की प्रमुख सीटों में से एक है। यह लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई और 2009 में यहां पहली बार लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ।  इस संसदीय क्षेत्र में सीमापुरी, गोकलपुरी, घोंडा, सीलमपुर, रोहतास नगर, बाबरपुर, करावल नगर, बुराड़ी, तिमारपुर, मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
PunjabKesari
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसबा सीट
उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट में दस विधानसभा सीट आती हैं, जिसमें सीमापुरी, गोकुलपुरी, घोंडा, सीलमपुर, रोहतास नगर, बाबरपुर, करावल नगर, बुराड़ी, तिमारपुर और मुस्तफाबाद विधासभा सीट हैं। इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। 
PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर
अब बात करें मतदाताओं की तो इस 'उत्तर पूर्वी दिल्ली' लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 22 लाख 80 हजार 114 है।  जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 47 हजार 431 जबकि महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 32 हजार 584 है ।  वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 99 है।
PunjabKesari
2009 लोकसभा चुनाव के परिणाम पर एक नजर
2009 में इस संसदीय क्षेत्र में हुए लोकसभा चुनाव में पहले स्थान कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को 5,18191 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के बी.एल शर्मा प्रेम को 2,95948 वोट और बसपा के हाजी दिलशाद अली 44,111 वोटों के साथ तीसरा स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2014 लोकसभा चुनाव के परिणाम पर एक नजर
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव पर नज़र डालें तो 2014 में बीजेपी के मनोज तिवारी को 5 लाख 96 हजार 125 वोट मिले थे।  वहीं, 4 लाख 52 हजार 41 वोटों के आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार दूसरे और कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल 2 लाख 14 हजार 792 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर रहे थे।
PunjabKesari
बता दें कि इस बार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनोज तिवारी, कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की तरफ से दिलीप पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा गया है। दिल्ली की इस सीट पर दो राष्ट्रीय पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष के बीच मुकाबला भी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!