जबरदस्त ठंड की चपेट में उत्तर भारत, हिमाचल और लद्दाख में तापमान शून्य के नीचे

Edited By shukdev,Updated: 01 Dec, 2019 11:02 PM

north india vulnerable to severe cold himachal and ladakh temperatures below 0

सर्द हवाओं के चलने के कारण पूरा उत्तर भारत रविवार को सर्दी की चपेट में आ गया और कश्मीर,लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश जैसे कई स्थानों पर तापमान शून्य के नीचे दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यहां ...

नई दिल्ली: सर्द हवाओं के चलने के कारण पूरा उत्तर भारत रविवार को सर्दी की चपेट में आ गया और कश्मीर,लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश जैसे कई स्थानों पर तापमान शून्य के नीचे दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह शहर में मौसम की सबसे सर्द रात देखी गई और यहां का तापमान शून्य के नीचे 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

PunjabKesari
गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्काइ रिसोर्ट घाटी का सबसे अधिक सर्द स्थान

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्काइ रिसोर्ट घाटी का सबसे अधिक सर्द स्थान दर्ज किया गया और यहां का तापमान शून्य के नीचे आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते यहां कई फुट हिमपात हुआ था। जम्मू का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर रियासी जिले के कटरा में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच दिनों से अधिक समय तक जारी हिमपात के बाद रविवार को घाटी में धूप खिली थी।

PunjabKesari
भारी हिमपात के बाद मुगल रोड को छह नवंबर से बंद

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर- लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुगल रोड यातायात का परिचालन शुरू करने के प्रयास जारी हैं। लद्दाख एवं कश्मीर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एकमात्र सड़क है। भारी हिमपात के बाद मुगल रोड को छह नवंबर से यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सफदरजंग वेधशाला में रविवार का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है जबकि पालम वेधशाला में यह 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। 

PunjabKesari
हिमाचल में जारी रहा सर्द हवाओं का सितम

वहीं पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भी सर्द हवाओं का सितम जारी रहा। प्रदेश के मनाली, लाहौल- स्पीति एवं किन्नौर जिलों में तापमान शून्य के नीचे चले जाने से वहां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आदिवासी जिले लाहौल- स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग लगातार सबसे अधिक सर्द क्षेत्र बना हुआ है और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक अन्य आदिवासी जिला किन्नौर के कल्पा में तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि कुल्लू जिले के मनाली में शून्य से एक डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि कुफरी, शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री, 5.2 डिग्री और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ऊना जिले में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

PunjabKesari
पंजाब एवं हरियाणा में अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से नीचे दर्ज किया गया जबकि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि राजधानी चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। अमृतसर में शनिवार रात का न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे अधिक सर्द रात थी। विभाग के अनुसार, लुधियाना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 22.5 डिग्री रहा जबकि पटियाला का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसी तरह हरियाणा के हिसार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सबसे सर्द रात थी । करनाल का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दोनों राज्यों में अगले दो दिनों तक कहीं- कहीं मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!