Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Nov, 2018 04:30 PM
नार्दन कमांडर के कमांडर ले. जनरल रनबीर सिंह ने पुंछ में एलओसी पर जवानों के बीच जाकर दिवाली का पर्व मनाया। उ
श्रीनगर: नार्दन कमांडर के कमांडर ले. जनरल रनबीर सिंह ने पुंछ में एलओसी पर जवानों के बीच जाकर दिवाली का पर्व मनाया। उनके साथ व्हाइट नाइट कापर्स के कमांडर ले. जनरल परमजीत सिंह भी उनके साथ थे। सेना कमांडर ने जवानों को मिठाईयां बांटी और उन्हें पर्व की बधाई भी दी।
सेना कमांडर ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुये उन्हें देश की सेवा में तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता है और ऐसे में कठिन हालातों के बीच भी अपनी डयूटी को जवान बड़ी मेहनत से पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन की नापाक हरकतों पर पैनी नजर रखनी है और उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।