Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Feb, 2019 07:16 PM
जम्मू में सीमाओं पर बढ़े तनाव के बीच नार्दन आर्मी के कमांडर ले.जनरल रनबीर सिंह ने राजोरी में अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
जम्मू: जम्मू में सीमाओं पर बढ़े तनाव के बीच नार्दन आर्मी के कमांडर ले.जनरल रनबीर सिंह ने राजोरी में अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उनके साथ व्हाइट नाइट कापर्स के कमांडर ले. जनरल परमजीत सिंह भी थे। सिंह ने कमांडरों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और आर्मी की तैयारियों के बारे में चर्चा की।
सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किये जा रहे सीजफायर उल्लंघन के बारे में भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सेना से कहा कि दुश्मन के किसी भी नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने दिया जाए। सिंह ने जवानों से भी बात की। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि यूनिटस अपना काम अच्छे से कर रही हैं और इस बात पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि नुकसान कम से कम हो। कमांडर ने जवानों की हौस्लाफजाई भी की।