आंख मारकर लाखों दिलों को घायल करने वाली प्रिया ही नहीं, ये भी रातों रात बने थे स्टार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 03:43 PM

not only priya prakash they too became celebrity on social media

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि देशभर में उसने अपने इस अंदाज से सबके कायल कर दिया है। प्रिया सोशल मीडिया की फेवरेट स्टार बन गई है। दरअसल प्रिया का आंख मारते का वीडियो जो वायरल...

नेशनल डेस्कः मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि देशभर में उसने अपने इस अंदाज से सबके कायल कर दिया है। प्रिया सोशल मीडिया की फेवरेट स्टार बन गई है। दरअसल प्रिया का आंख मारते का वीडियो जो वायरल हुआ वो उसकी डेब्यू फिल्म 'उरु अदार लव' के गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ के एक वीडियो क्लिप का है। लोग उसकी स्माइल के दीवाने हो गए हैं। बार-बार रिप्ले करके वीडियो को देखा जा रहा है। वेलेंटाइन डे से पहले रिलीज हुए वीडियो में आंखों ही आंखों में रोमांस करने का अंदाज ट्रेंड हो चला है। कई यंगस्टर्स ने इसे अपने Whatsapp पर स्टेटस के रूप में लगाया है तो कई फेसबुक पर इसे शेयर कर रहे हैं। बता दें कि प्रिया ही ऐसी अकेली लड़की नहीं है जो रातों-रात स्टार बनी है।
PunjabKesari
-अर्चना पनेरू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पिछले साल खूब वायरल हुई थीं। दरअसल फोटोग्राफर रूपचंद्र ने नेपाल के एक बाजार में सब्जी बेचते हुए की उसकी तस्वीरें क्लिक की थी जिसके बाद देश-दुनिया में सोशल मीडिया पर उसकी सादगी के काफी चर्चे हुए थे और रातों-रात कईयों ने उसकी फोटो को शेयर किया था। उन्हें नेपाली सनी लियोनी तक कहा जाने लगा था।
PunjabKesari
-पाकिस्‍तान 'चायवाला' पिछले साल अक्तूबर में खूब सुर्खियों में रहा। उसकी नीली आंखों की तो लड़कियां दीवानी हो गई थीं। अरशद खान को दुनियाभर की लाखों लड़कियों ने प्रपोज तक कर डाला था। फोटोग्राफर जियाह अली ने उसकी फोटो क्लिक की थी। उसने अरशद खान की फोटो को इंस्‍टाग्राम पर डाल दिया था। टि्वटर पर #chaiwala भी कई दिनों तक ट्रेंड में रहा था। अरशद को मॉडलिंग का कॉन्ट्रैक्ट तक मिला था।

PunjabKesari
-मिर्ची गर्ल भी आपको याद होगी। चीन की इस 'मिर्ची गर्ल' के भी लोग दीवाने हो गए थे। लोग यहां तक कहने लगे थे कि वह इतनी खूबसूरत है कि बड़ी से बड़ी मॉडल को टक्कर दे सकती है।
PunjabKesari
-सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर बतौर सिक्यॉरिटी ऑफिसर काम करने वाले ली मिनवेइ की भी लड़कियां दीवानी हो गई थीं। उसकी आंखों और मुस्कान की काफी तारीफ हुई थी।
PunjabKesari
-शाहरुख खान के साथ एक ग्रुप सेल्फी में श्रीनगर की रहने वाली सायमा नजर आई थी। तस्वीर सामने आने के बाद ज्यादातर लोगों का ध्यान शाहरुख की जगह  सायमा पर ही गया था। लोग उसे फिल्मों ट्राई तक करने को कहने लगे थे। सोशल मीडिया में वह काफी फेमस हो गई थी।
PunjabKesari
-ढिंचैक पूजा को आज कौन नहीं जानता। 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'पिंक स्कूटर' उसका गाना इतना वायरल हुआ था कि लोगों को मुंह चढ़ गया था। उसके इन गानों को कुछ ही वक्त में करोड़ बार सुना गया था। इसी साल पूजा बिग बॉस सीजन-11 में भी दिखी थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!