ग्वालियर में अपर सत्र न्यायालय ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि के दावे में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने 31 अगस्त, 2019 को भिंड में भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पाकिस्तान के लिए जासूसी...
नेशनल डेस्कः ग्वालियर में अपर सत्र न्यायालय ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि के दावे में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने 31 अगस्त, 2019 को भिंड में भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है।
अधिवक्ता भदौरिया ने तर्क दिया है कि आरएसएस व भाजपा की देशप्रेम व राष्ट्रभक्ति की वजह से देश में प्रतिष्ठा है। संगठन व पार्टी से करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने जो बयान दिया है, उससे लोगों की भावना आहत हुई हैं। मेरी भी भावना आहत हुई है। अपर सत्र न्यायालय ने दावा सुनवाई योग्य माना और दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर 17 मार्च तक जवाब मांगा है।
सियाचिन में जवानों को कपड़े-राशन तक मुहैया नहीं, सेना प्रमुख बोले-सीएजी रिपोर्ट पुरानी
NEXT STORY