कर्नाटक में सरकार गिरने के बाद अब सिर्फ इन पांच राज्यों में ही बची कांग्रेस की सरकार

Edited By Pardeep,Updated: 24 Jul, 2019 05:39 AM

now only the congress of the five states union territories

कर्नाटक विधानसभा में एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार का विश्वास प्रस्ताव गिरने के साथ ही मंगलवार को कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य चला गया। अब सिर्फ चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में ही उसकी सरकारें बची हैं। कांग्रेस अब पंजाब, मध्यप्रदेश,...

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा में एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार का विश्वास प्रस्ताव गिरने के साथ ही मंगलवार को कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य चला गया। अब सिर्फ चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में ही उसकी सरकारें बची हैं। कांग्रेस अब पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी में सत्तासीन है।
PunjabKesari
कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने साथ ही दक्षिण भारत में कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं रह गई है, हालांकि केंद्रशासित पुडुचेरी में जरूर उसकी सरकार है। पिछले साल कर्नाटक में जद(एस) के साथ मिलकर सरकार बनाते हुए कांग्रेस ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। इसके कुछ महीने बाद ही वह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे हिंदीभाषी क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही थी।
PunjabKesari
इस साल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2014 के आम चुनाव की तरह एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके करीब दो महीने बाद ही कर्नाटक में सरकार का गिरना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, भाजपा और उसके सहयोगी दल इस वक्त देश के कुल 16 राज्यों में सत्तासीन हैं, जिनमें राजनीतिक रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश और बिहार भी शामिल हैं। कर्नाटक में सरकार बनाने की स्थिति में पार्टी सहयोगी दलों के साथ कुल 17 राज्यों में सत्तासीन हो जाएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!