पी.एम. नरेंद्र मोदी के आदेशों बाद अब पुलिस विभाग में भी भगदड़

Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 12:24 PM

now police department is in hurry

पी.एम. नरेंद्र मोदी के आदेशों के बाद जहां पूरे भारत में 500 व 1000 के नोटों पर पाबंदी लगाई गई है उससे पूरे देश में भगदड़ मची हुई है।

मोहाली (राणा) : पी.एम. नरेंद्र मोदी के आदेशों के बाद जहां पूरे भारत में 500 व 1000 के नोटों पर पाबंदी लगाई गई है उससे पूरे देश में भगदड़ मची हुई है। वहीं अब मोहाली पुलिस विभाग में भी भगदड़ मची हुई है। जिसके तहत पुलिस विभाग की ओर से शहर के पांचों पुलिस थानों की सूची मांगी गई है कि जो अपराधिक केसों में पैसे पकड़े गए थे वह मालखानों में कितने पड़े हैं  

 

आज मचेगी पुलिस थानों में भगदड़
करंसी चेंज होने के चलते एस.पी. सिटी. परमिद्र सिंह ने कहा है कि वह अपने एरिया में पड़ते पुलिस थानों के मालखानों में कितने पैसे पड़े हैं और उनमें कितने 500 व 1000 के नोट हैं उसका रिकार्ड मांगा जाएगा। जल्द ही सभी थानों से मालखानों में रखे पैसों की सूची मांगी जाएगी। मंगलवार को सभी पुलिस थानों में ये आदेश पहुंच जाएंगे। और आदेश मिलते ही थानों में तैनात पुलिसकर्मियों मे भगदड़ मच जाएगी क्योंकि मालखानों में रखे पैसों के साथ उन्हें उस केस की फाइलें भी खंगालनी होंगी कि किस केस में कितने पैसे केस प्रापर्टी के तौर पर मालखाना में जमा हैं।
 
 

अंत में भी फंस सकता है कानूनी पेंच
जानकारी के अनुसार मालखाना में पड़े 500 व 1000 के नोटों जो सूची पुलिस द्वारा तैयार की जाएगी आखिर में वह कानूनी पेंच में फंस सकते हैं। क्योंकि अगर सूची बनाते समय किसी भी केस में एक छोटा सा भी दस्तावेज लगाना छूट गया तो पुलिस कानूनी पेंच में फंस सकती है। अगर किसी भी अपराधी को कोर्ट द्वारा बरी या फिर उसे सजा सुना दी जाती है तो पुलिस को उसकी केस प्रापर्टी उसे सौंपनी पड़ेगी। इसलिए जो भी सूची मालखानें में रखे सामान की बनाई जाएगी वह बड़ी ही सावधानी से बनाई जानी है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!