कोरोना अपडेट: अकेले महाराष्ट्र- गुजरात में 50 फीसदी मरीज, अपने राज्य की स्थिति जानें यहां

Edited By vasudha,Updated: 11 May, 2020 12:02 PM

number of corona infected peoples in four states

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। इन चारों राज्यों में इसके संक्रमण के कुल 44492 मामले दर्ज किये गये हैं तथा 1445 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। देश के आधे से ज्यादा...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। इन चारों राज्यों में इसके संक्रमण के कुल 44492 मामले दर्ज किये गये हैं तथा 1445 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। देश के आधे से ज्यादा कोरोना मरीज अकेले महाराष्ट्र और गुजरात में है। मुंबई की बात करें तो यहां 12, 864 मामले सामने आ चुके हैं और अबतक 489 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोविड-19 से अब तक 67152 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस महामारी से अब तक 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 20917 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:- 

          राज्य                संक्रमित          ठीक हुए  मौत

  • अंडमान-निकोबार......33.........33...........0
  • आंध्र प्रदेश..............1980......925.........45
  • अरुणाचल प्रदेश........1........1...............0
  • असम....................63......34.............2
  • बिहार....................696.....365............6
  • चंडीगढ़..................169.......24.............2
  • छत्तीसगढ़...............59.......49.............0
  • दादर नगर हवेली.....01.........0................0
  • दिल्ली..................6923....2069.........73
  • गोवा....................7............7..............0
  • गुजरात...............8194......2545.........493
  • हरियाणा.............703........300...........10
  • हिमाचल प्रदेश.... 55...........39.............2
  • जम्मू-कश्मीर........861........383............9
  • झारखंड...............157.........78............3
  • कर्नाटक..............848........424..........31
  • केरल.................512........489...........4
  • लद्दाख.................42............21...........0
  • मध्य प्रदेश.........3614.........1676..........215
  • महाराष्ट्र.............22171......4199........832
  • मणिपुर................2.............2.............0
  • मेघालय..............13...........10..............1
  • मिजोरम..............1............1..............0
  • ओडिशा..............377...........68...........3
  • पुड्डुचेरी...............9..............6.............0
  • पंजाब................1823..........166..........31
  • राजस्थान..........3814.........2176..........107
  • तमिलनाडु.........7204.........1959.........47
  • तेलंगाना.............1196.........750.........30
  • त्रिपुरा..................150.............2..............0
  • उत्तराखंड............68...........46............1
  • उत्तर प्रदेश.........3467........1653..........74
  • पश्चिम बंगाल.....1939..........417..........185
  • कुल संख्या........67152.....20917........2206


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!