Edited By rajesh kumar,Updated: 31 Oct, 2020 06:55 PM
सैनिक स्कूलों में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने अगले सत्र से सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का फैसला लिया है। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि अब 27 फीसदी सीट ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षित रहेगी।
नेशनल डेस्क: सैनिक स्कूलों में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने अगले सत्र से सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का फैसला लिया है। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि अब 27 फीसदी सीट ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षित रहेगी।
27 फीसदी आरक्षण
अजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि वर्ष 2021-22 से सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जा रहा है। सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इस बारे में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का परिपत्र भेज दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि सैनिक स्कूलों में 67 फीसदी सीटें उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं जहां वह स्कूल स्थित होता है। शेष 33 फीसदी पर अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स का एडमिशन होता है।
इसके लिए दो लिस्ट तैयार होती है - ए और बी। परिपत्र के मुताबिक, हर लिस्ट में 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, 7.5 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए हैं और 27 प्रतिशत सीटें गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी के लिए हैं।