कोरोना संकट: ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, 17 जून तक स्कूल-कॉलेज बंद

Edited By vasudha,Updated: 09 Apr, 2020 01:23 PM

odisha government extended lockdown till april 30

ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड 19) के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीरवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन...

नेशनल डेस्क: ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड 19) के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीरवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन को बढाया है। फिलहाल केंद्र ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। 

PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 24 मार्च की मध्य रात्रि से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। कई राज्यों ने कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन बढाने की बात कही थी। पटनायक ने लाकडाउन बढाने के साथ ही सभी शैक्षिक संस्थानों को 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है। ओडिशा में कोरोना से अब तक 42 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुयी है। अब तक कोरोना से पीड़ति दो लागों को ठीक किया जा चुका है। 

PunjabKesari
बता दें कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ बातचीत में कहा था कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाना संभव नहीं है। माना जा रहा है कि शनिवार को मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं। लेकिन जिस तरह से राज्यों के अनुरोध आ रहे हैं, उससे यह संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!