शर्मनाक: ओडिशा में जादू टोने के शक में छह बुजुर्गों को मलमूत्र खाने पर किया मजबूर, तोड़े दांत

Edited By Anil dev,Updated: 03 Oct, 2019 12:22 PM

odisha police brajesh rai arrested

ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था......

बेहरामपुर: ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं। 
 

मानव मलमूत्र खाने के लिए किया मजबूर
पुलिस के मुताबिक उन्होंने इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया, बाद में उनके दांत उखाड़ दिए। इन छह व्यक्तियों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन गांव में कोई भी उनके लिए आगे नहीं आया। हालांकि, यह खबर जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया। 


इस मामले में 29 लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं। घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है। राय ने कहा कि इस घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!