ओडिशाः बेटे संग बीजू जनता दल के सांसद भाजपा में हुए शामिल

Edited By Yaspal,Updated: 30 Mar, 2019 07:02 PM

odisha son of biju janata dal mps included in bjp

लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं का दल-बदल लगातार जारी है। उड़ीसा में बेटे को टिकट न मिलने से नाराज बीजू जनता दल (BJD) सांसद अर्जुन शरण सेठी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अब भाजपा का दामन थाम लिया...

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं का दल-बदल लगातार जारी है। उड़ीसा में बेटे को टिकट न मिलने से नाराज बीजू जनता दल (BJD) सांसद अर्जुन शरण सेठी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अब भाजपा का दामन थाम लिया है।

सेठी पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिए अपने बेटे अभिमन्यु सेठी के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी से नाराज होकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पार्टी से इस्तीफा देते ही वह बेटे संग भाजपा में शामिल हो गए हैं।


कौन हैं अर्जुन शरण सेठी
अर्जुन शरण सेठी 16वीं लोकसभा में सांसद चुने गए थे। 2014 के चुनावों में उन्होंने ओडिशा की भद्रक सीट से बीजू जनता दल की ओर से चुनाव लड़ा था। 9 जून 2014 से सभापति तालिका, लोकसभा के सदस्य हैं। 1 सितंबर 2014 से याचिका समिति, कृषि संबंधी स्थाई समिति के सदस्य हैं।

सेठी 29 जनवरी 2015 से सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति, परामर्शदात्री समिति, ग्रामीण विकास पंचायती राज और पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के सदस्य हैं। 1 मई 2017 से प्राक्कलन समिति के सदस्य हैं। 7 जून 2018 से संसद भवन परिसर में सुरक्षा संबंधी संयुक्त संसदीय समिति सदस्य रहे हैं।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!