Edited By Pardeep,Updated: 21 Apr, 2019 11:07 PM
ओडिशा की पटकुरा विधानसभा सीट पर मतदान उम्मीदवार की मौत के बाद स्थगित हो गया। बता दें कि बीजद के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा चुनाव में राज्य की पटकुरा विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार बेद प्रकाश अग्रवाल का शनिवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वह...
ओडिशाः ओडिशा की पटकुरा विधानसभा सीट पर मतदान उम्मीदवार की मौत के बाद स्थगित हो गया। बता दें कि बीजद के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा चुनाव में राज्य की पटकुरा विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार बेद प्रकाश अग्रवाल का शनिवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका सुबह निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। पटनायक ने कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। पटनायक ने शोक संतप्त परिवार को दिये अपने संदेश में कहा, ‘‘उनकी (अग्रवाल की) संगठनात्मक क्षमता और लोक कल्याण के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।