ऑफ द रिकार्ड: भाजपा के 3 पूर्व सी.एम. आएंगे राष्ट्रीय राजनीति में!

Edited By Pardeep,Updated: 13 Feb, 2019 05:33 AM

off the record bjp s 3 former cms will come in national politics

भाजपा हाईकमान ने अपने तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया व रमण सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव लडऩे का फरमान सुना दिया है। भाजपा इन तीनों को राष्ट्रीय राजनीति में लाना चाहती है। जहां तक रमण सिंह व शिवराज का सवाल है तो...

नेशनल डेस्क: भाजपा हाईकमान ने अपने तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया व रमण सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फरमान सुना दिया है।
PunjabKesari
भाजपा इन तीनों को राष्ट्रीय राजनीति में लाना चाहती है। जहां तक रमण सिंह व शिवराज का सवाल है तो इन दोनों ने भाजपा हाईकमान से अपने मतभेदों को भुलाने में बेहतरी समझी है। चौहान चुनाव लड़ेंगे और रमण सिंह को उनके सांसद बेटे अभिषेक की जगह उतारा जा सकता है। 
PunjabKesari
अभिषेक को राज्य राजनीति में वापस बुलाया जा सकता है लेकिन वसुंधरा राजे ने राज्य राजनीति छोडऩे से साफ मना कर दिया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक कड़ा संदेश भेजा है कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप मेरे बेटे व वर्तमान संसद दुष्यंत सिंह को टिकट दें या न दें लेकिन मैं जयपुर से दिल्ली नहीं आऊंगी। वसुंधरा के इस फैसले ने भाजपा हाईकमान को पशोपेश में डाल दिया है। 
PunjabKesari
शाह गजेन्द्र सिंह व राज्यवर्धन सिंह राठौर को राज्य की राजनीति में प्रोमोट करना चाहते थे लेकिन अब इन दोनों नेताओं को मजबूत वसुंधरा से मुकाबला करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!