ऑफ द रिकॉर्ड: लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ पूनम सिन्हा!

Edited By Pardeep,Updated: 07 Apr, 2019 08:51 AM

off the record poonam sinha against rajnath from lucknow

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। सुविज्ञ...

नेशनल डेस्क: भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। सुविज्ञ सूत्रों के अनुसार पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी (सपा) की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी और बसपा उनको समर्थन देगी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने लखनऊ में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया और वह उत्तर प्रदेश की राजधानी से पूनम सिन्हा का समर्थन करेगी। इससे लखनऊ में राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला होने के लिए रास्ता प्रशस्त होगा। 
PunjabKesari
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद लखनऊ से चुनाव लडऩे के इच्छुक थे और उनको अपने निर्वाचन क्षेत्र धौरहरा से चुनाव लडऩे के लिए मनाया गया है। अब मैदान साफ हो गया है और लखनऊ उन 7 सीटों में से एक है जो कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन के लिए छोडऩे की बात कही है। शत्रुघ्न ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है और वह बिहार के पटना साहिब सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पूनम सिन्हा को राजनाथ सिंह के खिलाफ संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का फैसला विपक्षी पार्टियों द्वारा गृहमंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्र तक ही सीमित रखने का प्रयास है। 
PunjabKesari
सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में अपना ‘होमवर्क’ पहले ही पूरा कर लिया है। लखनऊ में 4 लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी वोटर हैं। इसके अलावा 3.5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। पूनम सिन्हा एक सिंधी हैं और उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। सपा के एक नेता ने कहा कि इससे पूनम की उम्मीदवारी को बहुत बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
PunjabKesari
राजनाथ ने 2014 में कुल 1006483 वोटों में से 55.7 प्रतिशत मत लेकर विजय हासिल की थी। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भी जीत हासिल की थी। तत्कालीन कांग्रेस विधायक और उत्तर प्रदेश की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रीटा बहुगुणा जोशी कुल मतों में से 288357 वोटें लेकर दूसरे स्थान पर रही थीं। अब ऐसी चर्चा है कि राहुल गांधी ने शत्रुघ्न सिन्हा को लखनऊ से अपनी पत्नी और सपा उम्मीदवार पूनम के लिए प्रचार करने की अनुमति दे दी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!