ऑफ द रिकॉर्डः महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटों के लिए कड़ा मुकाबला

Edited By Pardeep,Updated: 13 Feb, 2020 10:58 AM

off the record strict competition for 7 rajya sabha seats in maharashtra

इस समय जहां एक ओर हरियाणा में 3 राज्यसभा सीटों (2 नियमित और 1 उपचुनाव) के लिए लॉबिंग जोरों पर है, वहीं महाराष्ट्र में भी इसी प्रकार की गतिविधियां देखी जा रही हैं। महाराष्ट्र में खाली पड़ी सीटों में से भाजपा 3 सीटें आसानी से जीत सकती है। शेष 4 सीटें...

नेशनल डेस्कः इस समय जहां एक ओर हरियाणा में 3 राज्यसभा सीटों (2 नियमित और 1 उपचुनाव) के लिए लॉबिंग जोरों पर है, वहीं महाराष्ट्र में भी इसी प्रकार की गतिविधियां देखी जा रही हैं। महाराष्ट्र में खाली पड़ी सीटों में से भाजपा 3 सीटें आसानी से जीत सकती है। शेष 4 सीटें संयुक्त तौर पर शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगी। हालांकि राकांपा केवल एक ही सीट जीतने की स्थिति में है लेकिन वह शिवसेना से एक और सीट की मांग कर रही है। कांग्रेस के यहां 44 विधायक हैं और वह आसानी से एक सीट जीत सकती है। 
PunjabKesari
इस बात की काफी संभावना है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दवेंद्र फडऩवीस को राज्यसभा के जरिए दिल्ली लाया जा सकता है। प्रधानमंत्री उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में कोई भूमिका देना चाहते हैं और वह यह नहीं चाहते कि फडऩवीस के वहां रहते महाराष्ट्र की सरकार अस्थिर हो। जब कभी भी उचित समय पर यह सरकार अस्थिर हो तो वहां ब्राह्मण बनाम मराठा का सवाल मुद्दा न बने, ऐसा पी.एम. चाहते हैं लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस सीट के लिए वर्तमान भाजपा सांसद अमर शंकर साबले भी दावेदार हैं जो दूसरी बार राज्यसभा जाना चाहते हैं। वह फडऩवीस के चहेते हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय संचेती का नाम भी चर्चा में है। इसके अतिरिक्त एक जाने-माने अर्थशास्त्री को भी महाराष्ट्र से राज्यसभा में लाया जा सकता है। भाजपा ज्वाइन करने के लिए लोकसभा की सदस्यता छोडऩे वाले उदय राजे भोंसले का नाम भी चर्चा में है। 
PunjabKesari
राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की राज्यसभा में वापसी तय है। इसी प्रकार भाजपा नेतृत्व ने सामाजिक न्याय के राज्यमंत्री रामदास अठावले को भी दोबारा चुनने का भरोसा दिलाया है। हालांकि उनकी आर.पी.आई. के पास जरूरी संख्या बल नहीं है लेकिन भाजपा के अन्य 2 उम्मीदवारों के बारे में अनिश्चितता बरकरार है। पवार दूसरी राज्यसभा सीट पर कोई नया चेहरा लाना चाहते हैं। यह फैसला लिया गया है कि राकांपा मजीद मैमन को रिपीट नहीं करेगी। 
PunjabKesari
ऐसी भी जानकारी मिली है कि शिवसेना के वर्तमान सांसद राजकुमार धूत की वापसी की संभावना कम है लेकिन सबसे कड़ा मुकाबला कांग्रेस में उसके हिस्से आने वाली एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए है। इस सीट के लिए कम से कम 15 दावेदार हैं जिनमें रजनी पाटिल, राजीव सातव, मिलिंद देवड़ा, राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, संजय निरूपम, हुसैन दलवेई, वर्तमान विधायक पृथ्वीराज चव्हाण तथा अन्य शामिल हैं। इन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव अगले महीने के शुरू में होंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!