ऑफ द रिकॉर्डः अगला सेबी प्रमुख कौन होगा ?

Edited By Pardeep,Updated: 27 Feb, 2020 05:11 AM

off the record who will be the next sebi chief

नमो प्रशासन को किसको अगला सेबी प्रमुख नियुक्त करना है, यह अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कोई सामान्य नियुक्ति नहीं होगी। 1984 बैच के आई.ए.एस. ऑफिसर सेबी प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल कुछ ही दिनों के बाद खत्म होने वाला है। उनको पद से हटाने की यह...

नेशनल डेस्कः नमो प्रशासन को किसको अगला सेबी प्रमुख नियुक्त करना है, यह अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कोई सामान्य नियुक्ति नहीं होगी। 1984 बैच के आई.ए.एस. ऑफिसर सेबी प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल कुछ ही दिनों के बाद खत्म होने वाला है। उनको पद से हटाने की यह कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है बल्कि अजय त्यागी के कार्यकाल में 2017 में उनकी नियुक्ति के कुछ समय बाद ही मोदी सरकार द्वारा कटौती की गई थी। 

10 फरवरी 2017 को त्यागी का नियुक्ति पत्र जारी किया गया था, इसमें लिखा था कि त्यागी का कार्यकाल 5 साल या 65 वर्ष की आयु होने तक जो भी पहले हो, तक होगा। इसके बाद एक सप्ताह तक अच्छा चलने के बाद 18 फरवरी को सरकार ने दूसरा आदेश जारी किया जिसमें उनका कार्यकाल 3 वर्ष कर दिया गया जिसके अनुसार उनका कार्यकाल 1 मार्च 2020 को पूरा होगा। ऐसे में लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि अगला सेबी प्रमुख कौन होगा? सेबी प्रमुख का पद इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि वह बाजार की सभी गतिविधियों को कंट्रोल करता है और भारतीय फंड व विदेशों के बीच वित्तीय समझौते करता है। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण पद पर किसी भी अधिकारी को 3 साल से ज्यादा नहीं रखना चाहते हैं। इस पद पर नियुक्ति के लिए अब 1984 व 85 के बैच के आई.ए.एस. आफिसर पर सबकी नजरें टिकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अतानू चक्रवती अगले सेबी प्रमुख होंगे। चक्रवती का नाम अगले कैग अधिकारी के रूप में भी चल रहा है क्योंकि वह अगस्त में रिटायर होने वाले हैं। सूत्रों को कहना है कि वित्त सचिव राजीव कुमार भी अगले सेबी प्रमुख हो सकते हैं क्योंकि वह प्रमुख विजीलैंस कमिश्नर की नियुक्ति दौरान चूक गए थे, अगर ऐसा नहीं होता है तो कोई अन्य अधिकारी हो सकता है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!