ऑफ द रिकॉर्ड: नृपेन्द्र मिश्र को क्यों हटाया गया?

Edited By Pardeep,Updated: 10 Sep, 2019 05:33 AM

off the record why was nripendra mishra removed

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के पद से नृपेन्द्र मिश्रा के अचानक इस्तीफा देने से दिल्ली में राजनीतिक विश्लेषक और नौकरशाह हैरान हैं। किसी को भी यह बात हज्म नहीं हो रही कि इस दिग्गज नौकरशाह ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। नृपेन्द्र मिश्र को त्यागपत्र...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के पद से नृपेन्द्र मिश्रा के अचानक इस्तीफा देने से दिल्ली में राजनीतिक विश्लेषक और नौकरशाह हैरान हैं। किसी को भी यह बात हज्म नहीं हो रही कि इस दिग्गज नौकरशाह ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। नृपेन्द्र मिश्र को त्यागपत्र दिए एक सप्ताह हो चुका है लेकिन इसको लेकर असमंजस बरकरार है।
PunjabKesari
इस मामले में इसलिए भी हैरानी हो रही है क्योंकि इस दिग्गज नौकरशाह को जुलाई के अंत में ही 2ए कृष्णा मैनन मार्ग बंगला अलॉट किया गया था जिसे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेतली ने खाली किया था। यहां तक कि बंगले में रैनोवेशन का कार्य भी जोर-शोर से चल रहा था। हालांकि जब जेतली ने 4 साल पहले इस बंगले में प्रवेश किया था तो इसका पूरी तरह नवीकरण करवाया गया था। 
PunjabKesari
नृपेन्द्र मिश्र को गत जून में कैबिनेट रैंक पर पदोन्नत किया गया था और इसलिए उन्हें उसी रैंक के हिसाब से बंगला मिलना था इसलिए उन्होंने वर्तमान अब्दुल कलाम रोड बंगले से 2ए कृष्णा मैनन मार्ग बंगले में शिफ्ट होने का फैसला लिया। बंगले में मुरम्मत कार्य जोर-शोर से चलना इस बात का संकेत है कि उनका पी.एम.ओ. और दिल्ली में रुकने का पूरा इरादा था। फिलहाल उनका रिटायर होने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन अचानक नृपेन्द्र मिश्र ने त्यागपत्र देने का फैसला लिया और प्रधानमंत्री ने भी इसे तुरन्त स्वीकार कर लिया। प्रधानमंत्री ने उसी दिन कार्यकाल समाप्त करने वाले कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा को अपने कार्यालय में ओ.एस.डी. के तौर पर नियुक्त कर लिया। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि सिन्हा को या तो नीति आयोग भेजा जाएगा या फिर सी.वी.सी. बनाया जाएगा। 
PunjabKesari
पी.एम.ओ. से मिश्र की विदाई एक बड़ी घटना है क्योंकि जुलाई 2014 से वह पी.एम.ओ. में सारा कामकाज देख रहे थे। यहां तक कि जून 2014 में उन्हें प्रधान सचिव बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने अध्यादेश लाकर कानून में संशोधन भी किया था। मिश्र की तरक्की विवेकानंद रिसर्च फाऊंडेशन से जुडऩे के बाद हुई थी जहां उन्होंने अजीत डोभाल के साथ काम किया था। 
PunjabKesari
दरअसल पहले अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर पी.एम.ओ. में लाया गया था और उसके बाद आए थे नृपेंद्र मिश्र। नृपेंद्र मिश्र अर्थव्यवस्था और आधारभूत ढांचा क्षेत्र को देख रहे थे जबकि अतिरिक्त प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा सरकार में ट्रांसफर, पोसिं्टग और नियुक्तियों के मामले देख रहे थे। 2018 के अंत में पी.एम.ओ. से ये खबरें आनी शुरू हुईं कि नृपेन्द्र मिश्र रिटायर हो जाएंगे और पी.के. मिश्रा को पदोन्नत किया जाएगा। इसके विपरीत वरिष्ठ मिश्रा को मोदी के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट रैंक के साथ दोबारा नियुक्त किया गया। 
PunjabKesari
सूत्रों का कहना है कि नृपेन्द्र मिश्र की विदायगी के तार कहीं न कहीं अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति से जुड़े हुए हैं। उनकी पसंद के अधिकारी एस.सी. गर्ग को वित्त सचिव के पद से हटाने, सॉवरेन बांड्स विवाद तथा 5 जुलाई को केन्द्रीय बजट के परिणाम से सरकार परेशान थी। अब ऐसी खबरें हैं कि नृपेन्द्र मिश्र को किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है। गोवा में मृदुला सिन्हा और कर्नाटक में वज्जूभाई वाला का 5 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके अलावा जगदीश मुखी ने मिजोरम का दोहरा कार्यभार संभाला हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!