भाजपा के दोनों मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर निकालने की हिम्मत दिखाएं महबूबा : उमर

Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Apr, 2018 05:10 PM

omar abdullah asks mehbooba to dismiis 2 ministers from cabinet

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्षी नैशनल कांफ्रैंस (नैकां) के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट से भाजपा के दो मंत्रियों को बाहर करने के दांव चलकर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर दबाव बढ़ा दिया है।

श्रीनगर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्षी नैशनल कांफ्रैंस (नैकां) के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट से भाजपा के दो मंत्रियों को बाहर करने के दांव चलकर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर दबाव बढ़ा दिया है। उमर ने कठुआ रेप कांड के आरोपियों को समर्थन करने वाले भाजपा के दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महबूबा ने जिस तरह से हसीब द्राबू को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला उसी तरह वह भाजपा के दोनों मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर निकालने की हिम्मत दिखाएं। उमर ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस पर अंगुली उठाई है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अब फैसला करना होगा कि क्या वह उन मंत्रियों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं जो रेप पीड़िता के कातिलों को बचाने में लगे हुए हैं।


उमर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के जिन मंत्रियों ने रेप पीड़िता के कातिलों  के हक में जुलूस निकाला, जिन्होंने पुलिस को धमकियां दीं और जिन्होंने यह कहा कि यहां जंगलराज चल रहा है, उन मंत्रियों को कैबिनेट में बने रहने को कोई हक नहीं है। महबूबा ने जिस तरह से हसीब द्राबू के खिलाफ  कार्रवाई की, उसी तरह की कार्रवाई भाजपा के दोनों मंत्रियों के खिलाफ करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हसीब द्राबू का उतना कसूर नहीं था जितना कि भाजपा के इन दो मंत्रियों का है।

 

उमर ने आगे कहा कि महबूबा को बहादुरी दिखाते हुए भाजपा के इन दोनों मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर निकालने की हिम्मत दिखानी चाहिए। यह बहाना है कि पीएम इस बारे में फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों पर लागू नहीं होता है। कैबिनेट में कौन रहेगा इस पर मुख्यमंत्री को फैसला लेना होता है। महबूबा को अब फैसला करना होगा कि क्या वह उन मंत्रियों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं जो रेप पीड़िता के कातिलों को बचाने में लगे हुए हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!