Omicron के खतरे में भारत! महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 109 यात्री फोन बंद कर हुए गायब, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Edited By Anu Malhotra,Updated: 07 Dec, 2021 01:29 PM

omicron in india omicron maharashtra thane foreign return traveller

साउथ अफ्रीका में पाए गए ओमिक्रोन वेरिएंट अब कर भारत समेत करीब 30 देशों में पहुंच चुका है। बता दें कि भारत में अब ओमिक्रोन के 23 मामले सामने आ चुके है जिससे सरकार की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

मुंबई: साउथ अफ्रीका में पाए गए ओमिक्रोन वेरिएंट अब कर भारत समेत करीब 30 देशों में पहुंच चुका है। बता दें कि भारत में अब ओमिक्रोन के 23 मामले सामने आ चुके है जिससे सरकार की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

कल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो ओर लोग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 23 हो गई है। वहीं ओमिक्रोन के खतरे के बीच एक बड़ी जानकारी मिल रही है, पिछले कुछ दिनों के दौरान विदेश से महाराष्ट्र पहुंचे करीब 100 यात्री गायब हो गए हैं, प्रशासन अब इन लोगों की जानकारी जुटा रहा है। 

कल्याण डोम्बिवली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (KDMC) के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने बताया कि विदेश से ठाणे जिले में आए 295 विदेशी यात्रियों में से 109 यात्रियों का कुछ भी पता नहीं है, विजय सूर्यवंशी बताया कि इन लोगों में से कुछ का मोबाइल फोन बंद जा रहा है, इतना ही नहीं विदेश से आए जिन यात्रियों ने अपना पता दिया था, वहां अब ताला लगा हुआ है।

109 यात्रियों के इस तरह लापता होने से प्रशासन के जहां हाथ पांव फूलने शूरू हो गए है वहीं ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने देश में तीसरी लहर की आशंका को और पक्का कर रहा है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!