मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर संजय निरुपम ने साधा निशाना, कहा- यह ऊपर चढ़ने की सीढ़ी

Edited By Yaspal,Updated: 07 Jul, 2019 08:08 PM

on the resignation of milind deora sanjay nirupam said a simple target

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में देवड़ा पर हमला बोला है। उन्होंने इस्तीफे को ऊपर चढ़ने की सीढ़ी करार देते हुए कहा...

नेशनल डेस्कः मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में देवड़ा पर हमला बोला है। उन्होंने इस्तीफे को ऊपर चढ़ने की सीढ़ी करार देते हुए कहा कि ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से पार्टी को सावधान रहना चाहिए।

दरअसल रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर काम कर सकते हैं। इसके बाद ही निरुपम का ट्वीट आया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है। यहां तो दूसरे क्षण 'नेशनल' लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे 'कर्मठ' लोगों से सावधान रहना चाहिए।‘
PunjabKesari
राहुल गांधी ने लोकसभा 2019 चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि उनके राष्ट्रीय भूमिका में दिल्ली जाने की संभावना है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!