अयोध्या पर फेसबुक पोस्ट लिखने के आरोप में एक गिरफ्तार

Edited By shukdev,Updated: 09 Nov, 2019 12:25 AM

one arrested for writing facebook post on ayodhya

महाराष्ट्र के धुले जिले से 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने राजनीति रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि विवाद...

मुंबई: महाराष्ट्र के धुले जिले से 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने राजनीति रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला सुनाने के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया है। अधिकारी ने बताया कि धुले जिले के ओल्ड आगरा रोड निवासी संजय रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्रीय भाषा में कथित तौर पर लिखा था वह श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 'न्याय' मिलने के बाद दिवाली मनाएगा और जोर दिया था कि ' इतिहास के काले अध्याय' को मिटा देगा। 

अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया की निगरानी कर रही पुलिस टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो शर्मा को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (1)(ब) और धारा 188 (धार्मिक, नस्लीय, भाषा, क्षेत्र, समुदाय के आधार पर विद्वेष फैलाने वाले कृत्य करना) के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को शर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी मिली है कि शर्मा को गत तीन महीने में दो मामलों में पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उसपर दूसरे समुदाय की लड़की से दोस्ती करने के मामले में एक व्यक्ति को पीटने और दो अन्य पर हमला करने का आरोप है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!