कर्नाटक सरकार गिरने पर बोली प्रियंका गांधी-एक दिन BJP को पता चलेगा, सब कुछ खरीदा नहीं जा सकता

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Jul, 2019 01:29 PM

one day bjp will know everything can not be bought priyanka

कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार गिरने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर संस्थाओं और लोकतंत्र को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार गिरने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर संस्थाओं और लोकतंत्र को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक दिन भाजपा को यह पता चलेगा कि सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता, हर किसी के पीछे नहीं पड़ा जा सकता और हर झूठ आखिरकार बेनकाब होता है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को एक दिन एहसास होगा कि हर चीज को ख़रीदा नहीं जा सकता है और न ही डराकर हासिल किया जा सकता है। हर झूठ का एक दिन पर्दाफाश हो जाएगा।
PunjabKesari
वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने पर निराशा जताते हुए कहा है कि वहां लोकतंत्र की हार और लालच की जीत हुई है। राहुल ने देर रात ट्वीट किया ‘‘पहले दिन से ही कर्नाटक की कांग्रेस-जनता दल-(सेक्युलर) सरकार को भीतर और बाहर के उन लोगो ने निजी स्वार्थ के लिए निशाना बनाया है जिनके सत्ता की राह में यह गठबंधन बाधक नज़र आ रहा था। आज उनका स्वार्थ जीत गया।
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई। इसी के साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक नाटक का भी फिलहाल के लिए अंत हुआ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!