शादी में डांस के दौरान हुआ विवाद, शान दिखाने को चलाई गोली, चली गई जान

Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 10:34 AM

one dead in marriage during fire

खन्ना एक मैरिज पैलेस में मंगलवार को गोली चलने से एक युवक गंभीर  रूप से घायल हो गया।

मोहाली (राणा): खन्ना एक मैरिज पैलेस में मंगलवार को गोली चलने से एक युवक गंभीर  रूप से घायल हो गया। जिसे मोहाली एक मल्टी स्पैशिएलिटी अस्पताल में रैफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल युवक ने दम तोड़ गया। मृतक की पहचान रुद्रा नाम के व्यक्ति के रूप में हुई। वह जिला फतेहगढ़ के गांव इसरू का रहने वाला है। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उक्त इलाके की पुलिस को सूचित कर दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह मामला पंजाब के खन्ना का है। सूत्रों मुताबिक जब मैरिज पैलेस में हो रही शादी में डांस चल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया। किसी ने अपनी शान दिखाने के लिए हवा में गोली चला दी है। जिसकी चपेट में युवक आ गया। वहीं, शादी में भगदड़ मच गई। इसके बाद घायल अवस्था में युवक को वहां के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे मोहाली फेज-6 स्थित अस्पताल में शिफ्ट किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। जब उक्त व्यक्ति को अस्पताल में लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!