Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Feb, 2019 05:15 PM
पाकिस्तान जहां एक तरफ शांति की दुहाई दे रहा है वहीं मंगलवार से वो लगातार भारतीय सीमाओं को निशाना बना रहा है।
मेंढर : पाकिस्तान जहां एक तरफ शांति की दुहाई दे रहा है वहीं मंगलवार से वो लगातार भारतीय सीमाओं को निशाना बना रहा है। वीरवार को भी गोलीबारी जारी रही। मेंढर में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक युवती की मौत हो गई जबकि एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।
मृतका की पहचान अमीन अखतर पुत्री मोहम्मद सादक निवासी छाजला के तौर पर हुई है। बीएमओ मेंढर के अनुसार युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं बलनोई में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीमाओं पर बने हालातों से लोगों में डर का माहौल है। पुंछ और राजोरी में सीमा से सटे गांवों के लोगों ने सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर लिया है। हांलाकि उन्हें अधिकारिक तौर पर ऐसा करने को नहीं कहा गया है।