अनोखी शादी: दूल्हा एक दूल्हनें तीन, एक ही मंडप में लिए फेरे

Edited By vasudha,Updated: 23 Jun, 2018 12:26 PM

one groom and three bridal in udaipur

राजस्थान के उदयपुर जिले में अनोखी शादी हुई, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। शादी के मंडप में दूल्हा तो एक था लेकिन दुल्हने 3 थी। सजी धजी तीनों दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और जीने मरने की कस्में खाई...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के उदयपुर जिले में अनोखी शादी हुई, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। शादी के मंडप में दूल्हा तो एक था लेकिन दुल्हनें 3 थी। सजी धजी तीनों दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और जीने मरने की कस्में खाई। हैरानी की बात है कि दूल्हा पिछले कई सालों से तीनों महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार 33 साल के नक्काल कसौटिया को बचपन में पोलियो हो गया था। उसकी पहली बीवी उससे 13 साल बड़ी है, जिसके साथ वह 12 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। 8 साल पहले वह नक्कालाल गांव की लड़की पुनकी से भी प्यार कर बैठा और उसे भी अपने साथ घर ले आया था, वो भी दिव्यांग है। वहीं पिछले 1 साल से तीसरी प्रेमिका रेखा के साथ था। रेखा के गर्भवती होने के बाद उसने शादी करने का फैसला किया।
PunjabKesari
दिलचस्प बात ये है कि नक्कालाल की तीसरी दुल्हन कोई और नहीं बल्कि उसकी पहली प्रेमिका की बहन है। बुधवार को उसने एक ही मंडप में तीनों महिलाओं के साथ शादी रचाई। आदिवासी होने की वजह से नक्काल पर बहु विवाह कानून के तहत एक से ज्यादा शादी करने से रोक नहीं है। दरअसल, आदिवासियों में लिव इन रिलेशनशिप और बहुविवाह आम बात है। वही नक्काल का कहना है कि वह राजी खुशी इन तीनों के साथ अपनी जिंदगी बिता रहा है। वह तीनों भी उसके साथ खुश हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!