मेंढर में टैम्पो पलटा , 1 की मौत, 11 घायल

Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Jul, 2019 12:14 PM

one killed in mendhar accident 11 injured

जम्मू संभा के पहाड़ी इलाकों में सडक़ दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार सुबह एक बार फिर सडक़ दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया।

जम्मू : जम्मू संभा के पहाड़ी इलाकों में सडक़ दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार सुबह एक बार फिर सडक़ दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया। पुंछ के मेंढर में लोड कैरियर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ग्यारह अन्य घायल हो गये। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।


रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोबाइल नम्बर  जेके 02एएच-0652 सखी मैदान मेला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर ही मोहम्मद अकबर की मौत हो गई जबकि ग्यारह अन्य घायल हो गये। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चार लोगों की हालत गंभीर है।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!