Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Jun, 2020 01:11 PM
साम्बा जिले में एक और सैनिक कोरोना पाजिटिव पाया गया। यह जवान रामगढ़ के चक छटाका का रहने वाला है और गत 5 जून को जबलपुर से वापस लौटा था।
साम्बा : साम्बा जिले में एक और सैनिक कोरोना पाजिटिव पाया गया। यह जवान रामगढ़ के चक छटाका का रहने वाला है और गत 5 जून को जबलपुर से वापस लौटा था। ट्रेन से वापस लौटने पर जम्मू रेलवे स्टेशन पर इस सेंपल लिया गया था। इसके बाद से यह ठंडी खुई के एक निजी स्कूल में कवारंटीन किया गया था। आज मिली टेस्ट रिपोर्ट में इसे पाजिटिव पाया गया। गत एक पखवाड़े में 8 जवान कोरोना पाजिटिव पाए गए है। इससे पहले सेना और बीएसएफ के 3-3 जबकि एक पुलिस कर्मी को पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 58 होगई है। 24 लोगों के रिकवर होने के बाद जिले में 34 एक्टिव मामले हैं।