सियाड़ बाबा हादसे में घायल हुई महिला की मौत, मृतक संख्या आठ हुई

Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Jul, 2018 11:50 AM

one more death in siar baba incident toll reach 8

जम्मू - कश्मीर के सियार बाबा झरना हादसे में घायल हुई 50 वर्षीय महिला की रियासी के एक अस्पताल में आज मौत हो गयी।

जम्मू : जम्मू - कश्मीर के सियार बाबा झरना हादसे में घायल हुई 50 वर्षीय महिला की रियासी के एक अस्पताल में आज मौत हो गयी। हादसे में मरने वालो की संख्या बढक़र आठ हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 100 फुट ऊंचे इस जलप्रपात में चट्टान गिरने से उसमें स्नान कर रहे सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि 33 अन्य घायल हो गए थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर थी। घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उत्तर भारत के बड़े जलप्रपातों में से तलवाड़ा स्थित सियाड़ बाबा जलप्रपात में हुई। हादसे के वक्त कई लोग यहां स्नान कर रहे थे।

 

अधिकारियो ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों में से बबली देवी का आज कटरा के निकट ककरयाल स्थित श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल में निधन हो गया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों का श्राइन बोर्ड निशुल्क इलाज करा रहा है। इनमें से पांच लोग आईसीयू में हैं जबकि चार लोगों की न्यूरो सर्जरी हुई है। राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने इस दुर्घटना के तुरंत बाद लोगों की मौत पर दुख जताते हुए श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज गुप्ता से कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च श्राइन बोर्ड वहन करे।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!