Edited By Yaspal,Updated: 23 May, 2018 01:54 AM
रोहिणी की जेल में एक कैदी ने कथित रूप से दूसरे कैदी की हत्या कर दी। मृतक की उम्र 22 साल थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी किशन का आदेश नहीं माना जिससे नाराज होकर उसने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
नई दिल्लीः रोहिणी की जेल में एक कैदी ने कथित रूप से दूसरे कैदी की हत्या कर दी। मृतक की उम्र 22 साल थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी किशन का आदेश नहीं माना जिससे नाराज होकर उसने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
मृतक पवन को इस साल मार्च में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जेल में बंद था। पवन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने बाद में दम तोड़ दिया। आरोपी पर हत्या का मुकदमा चल रहा है और 2013 से जेल में बंद है। पुलिस ने कहा कि वह निजी रंजिश सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।