मानसर में भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Nov, 2020 04:35 PM

one smuggler arrested in samba mansar

साम्बा जिले के मानसर इलाके में स्थानीय पुलिस ने एक तस्कर को भुक्की की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह नशे का सामान लेकर उधमपुर से साम्बा की तरफ लेकर आ रहा था।

साम्बा: साम्बा जिले के मानसर इलाके में स्थानीय पुलिस ने एक तस्कर को भुक्की की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह नशे का सामान लेकर उधमपुर से साम्बा की तरफ लेकर आ रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चौकी प्रभारी संदीप चिब के नेतृत्व में इलाके में सडक़ पर नाका लगाया हुआ था। नाके पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर के एक ट्रैक्टर को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को अंदर से साढ़े सात किलो भुक्की बरामद हुई। जिसके बाद तस्कर को पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान जगसीर सिंह पुत्र सिन्दर सिंह निवासी बरनाला पंजाब के रूप में हुई है। बाद में पुलिस उसे पकड़ कर चौकी में ले गई। उसने बताया कि वह भुक्की की सप्लाई लेकर आया था जिसे पंजाब में पहुुंचाना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में बाकी जानकारी का पता लगाया जाएगा।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!