श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओर से यातायात बहाल

Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Mar, 2019 03:31 PM

one way traffic open on jammu srinagar highway

मौसम में सुधार के बाद कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ओर से यातायात बहाल कर दिया गया।

श्रीनगर : मौसम में सुधार के बाद कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ओर से यातायात बहाल कर दिया गया।  
यातायात पुलिस ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात जारी रहेगा और विपरीत दिशा से यातायात की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से श्रीनगर से जम्मू यातायात की इजाजत है। हम विपरीत दिशा से अनुमति देते है। उन्होंने कहा कि जाकिनी उधमपुर पर हल्के वाहनों को 0800 बजे से 1300 बजे के दौरान तथा 1300 बजे के बाद भारी वाहनों को यातायात की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। 


उन्होंने कहा निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामाग्री से लदे सैंकड़ो वाहन उधमपुर से कश्मीर घाटी जाने के लिए तैयार हैं। इस कारण कश्मीर घाटी में लोगों आवश्यक सामाग्री ताजी सब्जियां, मीट और चिकन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण इनके दामों भारी बढ़ोत्तरी हो गयी है। कश्मीर घाटी में इन सामानों की अपूर्ति देश के विभिन्न हिस्सों से होती है। श्रीनगर-लेह राजमार्ग के कई हिस्सों पर ताजा हिमपात की खबरें मिली थी।

जोजिला दर्रे के दोनों ओर बर्फ हटाने का काम पहले से ही चल रहा है। दक्षिण कश्मीर के शोपिया को जोडऩे वाला राजौरी, पुंछ और अनंतनाग से किस्तवाड़ तक 86 किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक मुगल रोड़ तथा अनंतनाग-किश्तवाड मार्ग सडक़ों पर हिमस्खलन के कारण पिछले वर्ष दिसम्बर से ही बंद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!