हज यात्रा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस बार मिलेंगी अधिक सुविधाएं

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Nov, 2021 05:30 PM

online application started for haj pilgrimage 2022

साल 2022 में होने वाले हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मक्का-मदीना की हज यात्रा के लिए अहम सुधारों और सुविधाओं को बढ़ाने का ऐलान किया।

नेशनल डेस्क: साल 2022 में होने वाले हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मक्का-मदीना की हज यात्रा के लिए अहम सुधारों और सुविधाओं को बढ़ाने का ऐलान किया। दक्षिण मुंबई में स्थित हज हाउस में हज 2022 का ऐलान करते हुए नकवी ने कहा कि हज प्रक्रिया 100 फीसदी ऑनलाइन होगी।

 

एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया कि हज 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है। लोग हज मोबाइल एप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। नकवी ने कहा कि भारतीय हज यात्री 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देंगे और स्वदेशी उत्पादों को लेकर वहां जाएंगे। 

 

मिलेंगी कई सुविधाएं

  • हज यात्री सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा से चादर, तकिए, तौलिया, छतरियां और अन्य सामान खरीदते थे लेकिन इस बार इनमें से ज्यादातर सामान भारत में भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा। ये सामान सऊदी अरब की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगा। 
  • भारत से हर साल दो लाख हज यात्री मक्का-मदीना जाते हैं और इस व्यवस्था से भारतीय हज यात्रियों के करोड़ों रुपये बचाने में मदद मिलेगी। 
  • हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारतीय और सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले कोरोना वायरस प्रोटोकॉल और मानदंडों के मुताबिक की जाएगी।
  • हज 2022 के लिए प्रस्थान केंद्रों (जहां से हज यात्री रवाना होंगे) की संख्या 21 से घटाकर 10 कर दी गई है। ये केंद्र अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर हैं। 
  • 3,000 से अधिक महिलाओं ने महरम (पति या वे पुरुष जिनके साथ खून का रिश्ता हो) के बिना वाली श्रेणी में 2020 और 2021 में हज के लिए आवेदन किया था और उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। 
  • अन्य महिलाएं भी बिना महरम वाली श्रेणी में हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके तहत उन्हें लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!