Opinion poll: मध्य प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार, शिवराज सबसे पंसदीदा CM

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Apr, 2018 12:34 PM

opinion polls bjp government will be formed again in madhya pradesh

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले चुनाव को लेकर एक टीवी ने सर्वे करवाया है। सर्वे के मुताबिक राज्य में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान की सरकार आएगी। हालांकि इस बार भाजपा की सीटें घटेंगी। 15 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुए इस ओपिनियन पोल के मुताबिक...

भोपालः मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले चुनाव को लेकर एक टीवी ने सर्वे करवाया है। सर्वे के मुताबिक राज्य में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान की सरकार आएगी। हालांकि इस बार भाजपा की सीटें घटेंगी। 15 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुए इस ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 230 विधानसभा सीटों में से 153 सीटें मिलेंगी। 2013 में भाजपा को 165 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा को 12 सीटों का नुक्सान हो रहा है।
PunjabKesari
किसको मिलेंगी कितनी सीटें

  • कांग्रेस के हिस्से में 51 सीटें आएंगी, हालांकि पिछली बार पार्टी की झोली में 58 सीटें आई थीं। कांग्रेस को  7 सीटों का नुकसान हो रहा है।
  • बहुजन समाज पार्टी को 12 सीटें मिल सकती हैं।
  • 14 सीट निर्दलियों के खाते में जा सकती हैं।

PunjabKesari
शिवराज सिंह चौहान पंसदीदा सीएम

  • सर्वे के मुताबिक राज्य के लोगों की मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान पहली पंसद है। 61 फीसदी लोगों ने शिवराज को उपयुक्त सीएम बताया।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए 71 साल के कमलनाथ को 4 फीसदी वोट मिले।
  • मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से लोगों को ज्योतिरादित्य सिंधिया बेहतर लगे। 17 फीसदी लोगों ने ज्योतिरादित्य को पसंद किया।
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 4 और अजय सिंह को 6 फीसदी लोगों ने पसंद किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!