उड़ीसाः राजनाथ सिंह बोले- चौकीदार ‘‘प्योर’’ है, 'चोर नहीं' फिर बनेंगे पीएम

Edited By Yaspal,Updated: 17 Feb, 2019 09:42 PM

orissa rajnath singh says  watch is pure   no thief  will be pm

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके द्वारा बार..बार निशाना साधने के लिए रविवार को हमला बोला और कहा कि देश का...

ओडिशाः केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके द्वारा बार..बार निशाना साधने के लिए रविवार को हमला बोला और कहा कि देश का ‘‘चौकीदार प्योर है, चोर नहीं।’’ सिंह ने उत्तर ओडिशा के भद्रक जिले के बाहरी इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी अपनी ‘‘ईमानदारी, निष्ठा और प्रदर्शन’’ के चलते लोकसभा चुनाव के बाद भी प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य करते रहेंगे।

राफेल विमान को लेकर क्या बोेले सिंह
सिंह ने गांधी द्वारा राफेल लड़ाकू विमान सौदे के संदर्भ में बार बार निशाना साधने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘कोई भी प्रधानमंत्री के इरादे और निष्ठा पर सवाल नहीं उठा सकता।’’ उन्होंने सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस प्रमुख कहते हैं ‘चौकीदार चोर है’ लेकिन उन्हें इसका एहसास होना चाहिए कि देश का चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है।’’ उन्होंने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रमुख वर्तमान सरकार के प्रदर्शन पर टिप्पणी कर सकते हैं लेकिन उन्हें निराधार आरोप लगाने से परहेज करना चाहिए।

नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री 
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘वह (मोदी) निश्वित तौर पर फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे, वह सभी समस्याओं के इलाज हैं।’’ उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको (गांधी) कोई ङ्क्षचता नहीं...आप जो भी मन में आता है वह बोलते हैं।’’  भाजपा नेता ने कांग्रेस पर राफेल सौदे के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाना अनुचित है क्योंकि उनका कोई नहीं है जिसके लिए उन्हें पैसे की जरुरत हो।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मोदी जी किसके लिए पैसे एकत्रित करेंगे? उनका कोई परिवार नहीं है।’’ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज और देश के विकास के लिए राजनीति में है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देश को एक आर्थिक शक्ति नहीं बनाना चाहते बल्कि एक ऐसा देश बनाना चाहते हैं जो आर्थिक रूप से मजबूत हो और ज्ञान और विज्ञान में एक अगुआ हो। हम भारत को एक विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। केवल भाजपा और आपके प्रधानमंत्री इसे प्राप्त करने में सक्षम हैं।’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!