'चीन की युद्ध तैयारियों के मद्देनजर हमारी सुरक्षा बंदोबस्त अपर्याप्त'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 07:19 PM

our security settlement inadequate in view of china s war preparations

संसद की प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने चीन की युद्ध तैयारियों और विस्तार के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा बंदोबस्त को अपर्याप्त बताते हुए बुधवार को इस मोर्चे पर और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। जोशी ने ‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और...

नई दिल्ली: संसद की प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने चीन की युद्ध तैयारियों और विस्तार के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा बंदोबस्त को अपर्याप्त बताते हुए बुधवार को इस मोर्चे पर और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत बताई।

जोशी ने ‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों’ पर प्राक्कलन समिति की लोकसभा में पेश 28वीं रिपोर्ट के बारे में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चीन की युद्ध तैयारियों को देखते हुए आंतरिक सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए विशिष्ट कार्यक्रम बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पड़ोसी देश की सीमा से लगते इलाकों में और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को पूरी तरह पुख्ता बनाया जाना चाहिए। जोशी ने चीन समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों को स्थानीय भाषा के ज्ञान की जरूरत बताते हुए कहा कि या तो उनके लिए दुभाषिए की व्यवस्था होनी चाहिए या कुछ जवानों का इसका ज्ञान कराया जाना चाहिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!