RTI की अवहेलना करने वाले 23 अफसरों पर लगा 5 लाख से ज्यादा जुर्माना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Apr, 2018 04:48 PM

over rs 5 lakh penalty imposed on 23 officers defying rti

उत्तर प्रदेश में सूचना के अधिकार अधिनियम की अवहेलना करने वाले 23 अधिकारियों को नोटिस जारी कर 5 लाख 75 हजार रुपए अर्थदंड के तौर पर वसूले जाएंगे। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने आज बताया कि अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था कि वादी

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सूचना के अधिकार अधिनियम की अवहेलना करने वाले 23 अधिकारियों को नोटिस जारी कर 5 लाख 75 हजार रुपए अर्थदंड के तौर पर वसूले जाएंगे। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने आज बताया कि अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था कि वादी को एक महीने के भीतर मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराएं। इस अवधि में सूचना देना नियम के तहत अनिवार्य है।

जिन 23 जिलों के अधिकारियों को आयोग के आदेशों की अवहेलना करने की नोटिस भेजी गई है, उनमें सहारनपुर, संभल, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा और शामली शामिल है। सभी 23 अधिकारियों मे से हर एक से 25 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर वसूला जाएगा।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!